फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People struggled with waterlogging, claims of sanitation system exposed

Pilibhit News: जलभराव से जूझे लोग, खुल गई सफाई व्यवस्था के दावों की पोल

Wed, 04 Sep 2024 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
People struggled with waterlogging, claims of sanitation system exposed
पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद
पीलीभीत। शहर में अचानक बदले मौसम के बाद करीब डेढ़ घंटा हुई मूसलाधार बारिश से नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई। शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी के बीच सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। शहर में बुधवार को 12 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार छह सितंबर तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बादल बन गए। करीब 11 बजे अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर तक बारिश होती रही। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। करीब सवा एक बजे बारिश हल्की होने पर आवाजाही शुरू हो सकी। शहर के स्टेशन रोड, बाजार रोड पर काफी पानी भर गया।
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी में भी सड़काें पर पानी आ गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर भी जलभराव की समस्या रही। शाम को भी हल्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ैयादाह स्कूल परिसर में भरा पानी
तेज बारिश के चलते शहर से लगे गांव चिड़ैयादाह प्राथमिक स्कूल परिसर में भी पानी भर गया। इससे शिक्षकों के साथ ही छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। अवकाश के बाद विद्यार्थियों को पानी से होकर घर जाना पड़ा।



छह सितंबर तक बारिश की संभावना
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को करीब 12 मिमी बारिश हुई है। छह सितंबर तक बारिश की संभावना है। पूरे सितंबर माह में करीब 60 मिमी बारिश होने की संभावना है।


गर्मी से मिली राहत
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मगर चार बजे के बाद बूंदाबांदी रुकने पर उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ी। संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed