फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People of Chandia Hazara, colony number six imprisoned in homes

Pilibhit News: चंदिया हजारा, कॉलोनी नंबर छह के लोग घरों में कैद

Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
People of Chandia Hazara, colony number six imprisoned in homes
गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद
- दोनों जगह भरा रहा बाढ़ का पानी, करीब एक हजार परिवार प्रभावित
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत की ओर से बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया खाना
- एसडीएम ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी दूसरे दिन भी उफनाई रही। ऐसे में चंदिया हजारा और खिरकिया बरगदिया की कॉलोनी नंबर छह में जलभराव होने से अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को साथ लेकर दोनों गांवों का ट्रैक्टर पर बैठकर भ्रमण किया। बाढ़ पीड़ितों को घर-घर खाना बंटवाया। राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की टीम को गांव में कैंप कराया गया है। जो पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं।
बुधवार को सुबह शारदा नदी उफनाने से चंदिया हजारा, ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया की कॉलोनी नंबर छह में जलभराव हो गया था। बुधवार रात ढाई बजे नदी का जलस्तर कम होने से आबादी में भरा पानी कुछ कम हुआ, लेकिन निचले स्थानों पर पानी भरा रहा। बृहस्पतिवार को बनवसा बैराज से 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दोपहर बाद फिर जलस्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार को साथ लेकर दोनों गांव के निरीक्षण को पहुंचे। अफसरों ने ट्रैक्टर पर बैठकर चंदिया हजारा और कॉलोनी नंबर छह का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों को खाना बंटवाने के ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू को निर्देश दिए। जिस पर घर-घर खाना बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि चंदिया हजारा में करीब 900 और कॉलोनी नंबर छह के करीब सौ परिवार प्रभावित हैं। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट जाने वाली सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।
तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की टीम को गांव में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए है। बाढ़ पीड़ितों को खाना बंटवाया जा रहा है।

--नाव से हो रहा आवागमन
गांव चंदिया हजारा और कॉलोनी नंबर छह में जलभराव के कारण नाव ही लोगों के आने-जाने का सहारा बनी हुई है। तहसीलदार ने बताया कि कॉलोनी नंबर छह के करीब हर परिवार के पास छोटी नाव है।

--
अफसरों के पहुंचने पर बाढ़ पीडि़तों ने सुनाया दुखड़ा
लोग परेशान है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। परिवारों के पालन-पोषण की चिंता उन्हें सताए जा रही है। ऐसे में एसडीएम के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर में पहुंचने पर लोगों ने समस्या बताईं। कहा कि गन्ने की कई एकड़ फसल नदी में समा चुकी है तो जो फसल खेतों में बची है, उसके सड़ने की आशंका बनी हुई है।

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

गांव चंदिया हजारा में  घर में भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed