{"_id":"6a2d9b9ad82b614fd10fda38","slug":"people-in-feelkhana-cleaned-the-drain-themselves-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161828-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फीलखाना में लोगों ने खुद किया नाला साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फीलखाना में लोगों ने खुद किया नाला साफ
Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
नाला सफाई करते फीलखाने के निवासी। संवाद
पीलीभीत। नगर पालिका शहर के वार्डों में साफ-सफाई को लेकर कितनी संजीदा रहती है, इसका सीधा प्रमाण शुक्रवार की रात मोहल्ला फीलखाना के लोगों ने दे दिया। कई बार चोक नाले की सफाई को लेकर नगर पालिका से गुहार लगाने पर सफाईकर्मी नहीं आए तो मोहल्ले के वाशिंदों ने खुद ही नाला सफाई का मोर्चा उठाया व रात तीन बजे तक नाले में घुसकर सफाई की।
शहर के मोहल्ला फीलखाना में एक सड़क का निर्माण चल रहा है। वहीं करीब के नाले में गंदगी ज्यादा होने के चलते पट्टे के टुकड़े ने नाले का पानी चोक कर दिया। इसको लेकर मोहल्ले के रहने वाले लगातार नगर पालिका के सफाई कर्मी व सभासद से नाला सफाई की गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने मोहल्ले वासियों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। मोहल्ला फीलखाना के लोगों ने शुक्रवार रात नाला साफ करने का जिम्मा उठाया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।