{"_id":"69668878b8fa821c910a225a","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151807-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, धूप खिलने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, धूप खिलने से मिली राहत
Tue, 13 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में सुबह-शाम कोहरा आने का सिलसिला जारी रहा। गनीमत रही कि मंगलवार की दोपहर में धूप खिल जाने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक सुबह-शाम कोहरा आने की संभावना जताई है।
मंगलवार को सुबह जब लोग सोकर उठे तो वातावरण में घना कोहरा छाया नजर आया। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। बाजारों में दुकानें भी देर से खुलीं। दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल अत्यंत कम रही। धूप खिलने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 4.1 एवं अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार सुबह और शाम के समय कोहरा आने का सिलसिला अगले कई दिनों तक बने रहने की संभावना है।