{"_id":"69516ea6720896685805f0fd","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150720-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्यासपुर सहकारी समिति को विभाजित कर गुलैंदा में बनेगी नई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्यासपुर सहकारी समिति को विभाजित कर गुलैंदा में बनेगी नई समिति
Sun, 28 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। ग्यासपुर सहकारी समिति का विभाजन किया जाएगा। इस समिति के 17 गांवों को काटकर गुलैंदा गौंटिया में दूसरी समिति बनाई जाएगी।
ग्यासपुर सहकारी समिति काफी बड़ी है। इस समिति में नगर के अलावा करीब 36 गांव जुड़े हुए हैं। नगर के किसानों के जुड़े होने के कारण समिति का क्षेत्र काफी ज्यादा है। इस कारण समिति कर्मचारी समिति से जुड़े किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचा पाते हैं।
क्षेत्र के किसान विभाग के उच्च अधिकारियों से काफी समय से इस समिति का विभाजन करने की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने इस समिति का विभाजन करने का निर्णय लिया है। सहकारिता विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से इस संबंध में अनुमति प्राप्त कर ली है। दूसरी समिति गुलैंदा गौंटिया के नाम से बनाने का निर्णय लिया है। वहां पर समिति का गोदाम पहले से ही है। इसी गोदाम में समिति का कार्यालय शुरू करने का फैसला लिया है। समिति का विभाजन होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है।
नई समिति से जुड़ेंगे ये गांव
गुलैंदा, गौंटिया, अहिरपुरा नगला, चठिया सेवाराम, मिगौना, मटेना, भोगापुर, सकुटिया, जसकरनापुर, गोवल, पतिपुरा, बढ़ेपुरा, ढकवारा, निवाडांडी, सफ़ोरा, कैथुलिया
विज्ञापन
नई समिति बन जाने से क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा हो जाएगी। अभी तक इस क्षेत्र के किसानों को ग्यासपुर समिति कार्यालय पहुंचने में काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती रही है।
सुरेंद्र पाल कृषक गांव सफ़ौरा
गांव गुलैंदा गोटिया में नई सहकारी समिति बनवाने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। प्रयास अब कामयाब हो पाया है। नई समिति बन जाने से क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा हो जाएगी।
राम प्रकाश वर्मा, प्रधान, गुलैंदा गौंटिया
ग्यासपुर सहकारी समिति के विभाजन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। आगामी 31 मार्च तक सारी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। पहली अप्रैल से गुलैंदा में नई समिति शुरू हो जाएगी।
लाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता)