फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे वाहन, हादसे की आशंका

Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुजरते ओवरलोड गन्ना भरे वाहन-संवाद
घुंघचाई। पूरनपुर से घुंघचाई होकर बंडा हाईवे पर गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इससे राहगीरों को हर समय हादसे की आशंका रहती है। यह ओवरलोड वाहन थाने के सामने से गुजर जाते हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन ने भले ही ओवरलोडिंग पर पाबंदी लगा रखी हो लेकिन हाईवे पर इसका असर नहीं दिख रहा है। पूरनपुर-घुंघचाई होकर बंडा-मैगलगंज जाने वाले हाईवे पर क्षेत्र में लगे क्रय केंद्रों से चीनी मिलों को गन्ना ले जाने वाले वाहन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ट्रक और ट्रॉले में क्षमता से अधिक गन्ना भरकर मिलों को पहुंचाया जा रहा है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। लोग ऐसे वाहनों के पास से भी गुजरने में असहज महसूस कर रहे हैं। क्षमता से अधिक गन्ना भरे होने से आए दिन गन्ने की फांदियां गिरती रहती हैं। ऊपर तक गन्ना भरे वाहन पेड़ों की टहनियों से टकराते हैं तो कभी कभी बिजली के तारों से छू जाते हैं। स्थानीय लोगों ने गन्ना वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed