फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: घरों की जगह पर पुल का रास्ता बनाने के निर्णय का पता चलते ही विरोध

Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर में तहसीलदार आवास के समीप प्रदर्शन करते लोग- प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। शारदा नदी पर निर्माणाधीन पुल का रास्ता लोगों के घरों के स्थान पर निकलना तय होने के विरोध पर सोमवार को फिर शास्त्रीनगर के 17 परिवारों के लोग एसडीएम से मिलने पहुंचे। रास्ता घरों के स्थान पर निकलने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र में वर्ष 1993 की बाढ़ में बेघर हुए शास्त्रीनगर के 17 परिवारों को गांव के समीप दोबारा बसाया गया था। इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास भी दिया गया। शारदा नदी पर निर्माणाधीन पुल का रास्ता उनके घरों की जगह पर निकलना तय हुआ है। सोमवार को फिर चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू के नेतृत्व में उन परिवारों के लोग एसडीएम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों के कार्यालयों में न मिलने पर उनको बैरंग होना पड़ा। इस दौरान रास्ता घरों के स्थान पर निकलने के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया। चंदिया हजारा के प्रधान ने बताया कि एसडीएम से मोबाइल पर बात हुई है। उन्होंने मंगलवार को मिलने का समय दिया है। मंगलवार को ये सभी परिवार एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed