{"_id":"6928943025e9fed376084a3b","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148812-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खराब गन्ना न तौले जाने पर किसानों ने सीसीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खराब गन्ना न तौले जाने पर किसानों ने सीसीओ का किया घेराव
Thu, 27 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। चीनी मिल में बृहस्पतिवार को खराब गन्ना नहीं तौले जाने से नाराज किसानों ने मुख्य गन्ना अधिकारी का घेराव किया।
किसान सहकारी चीनी मिल में मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने कुछ किसानों के खराब गन्ने को बाहर कर दिया। इस बात से नाराज किसानों ने केन यार्ड में मुख्य गन्ना अधिकारी का घेराव कर लिया। किसानों का कहना था कि उनका गन्ना ठीक है। इसके बाद भी खराब बताया जा रहा है। किसान मिल अधिकारियों पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान मिल गेट पर करीब आधे घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही। मामला जानकारी में आने पर प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और खराब गन्ना नहीं खरीदे जाने के संबंध में अपनी मजबूरी बताई। प्रधान प्रबंधक के समझाने पर किसान शांत हो गए। उसके बाद मिल गेट गन्ने की तौल चालू हो गई। इस बाबत प्रधान प्रबंधक ने बताया कि खराब गन्ना लाने वाले किसानों को समझा कर शांत कर दिया गया।