{"_id":"6922034bcb894a1c860ffece","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148545-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल के लिए चयनित जमीन पर कब्जा कर बोई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल के लिए चयनित जमीन पर कब्जा कर बोई गेहूं की फसल
Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
जुतवाई गई कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल- ग्रामीण
पूरनपुर। हजारा थाना के गांव बैल्हा में मॉडल कंपोजिट स्कूल के लिए चयनित की गई जमीन पर कब्जा कर गेहूं की बुवाई करा दी गई। शनिवार को राजस्व टीम ने पुलिस को साथ लेकर जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल जुतवा दी। साथ ही कब्जेदारों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
नेपाल सीमा के गांवों में शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा की मांग पर गांव बैल्हा में भूदान समिति की करीब तीन एकड़ जमीन को आम सहमति से मॉडल कंपोजिट स्कूल के लिए चयनित किया। इसका प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है। इस जमीन पर कुछ दिन पहले कब्जा कर गेहूं की बुवाई करा दी। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने अफसरों से की। शनिवार को राजस्व निरीक्षक महेशपाल सिंह ने टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टरों से जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को जुतवा दिया। जमीन पर दोबारा कब्जा की कोशिश पर आरोपियों को कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी दी गई। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि जमीन भूदान समिति की है।