पूरनपुर। शनिवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व मेंं पहुंचे कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें कहा कि मंडी समिति और अन्य केंद्रों पर धान की खरीद सुचारु ढंग से नहीं की जा रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। शीघ्र ही सुचारू खरीद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों और लोगों की जान की सुरक्षा कराने, चीनी मिल से निकले नाले और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महिपाल सिंह, रंजीत, वेद प्रकाश मिश्रा, सिराज खां, राशिद खां, नईम खां, इकराम, सलमान आदि शामिल रहे। संवाद