{"_id":"6918bbfa754e8abcd8017f52","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148109-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौ सूत्री मांगों के लिए मंडी में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौ सूत्री मांगों के लिए मंडी में दिया धरना
Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर मंडी में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों के लिए शनिवार को मंडी में धरना दिया। इस दौरान प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
यूनियन के कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे मंडी में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने धरने के दौरान प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कई घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मंडी के केंद्रों पर धान तौल की व्यवस्था सुचारु कराने, छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने, पात्र लोगों के राशन कार्ड सही कराने, अघोषित बिजलीत कटौती खत्म करने, मुद्रा ऋण योजना का पात्रों को लाभ दिलाने, नहरों की सफाई करवाने, नहरों में टेल तक पानी छोड़े जाने, वंचित पात्र लोगों के प्रधानमंत्री आवास, मंडी परिसर में बने किसान विश्राम गृह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। धरना, प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल, तहसील महामंत्री श्रीकृष्ण राजपूत, महेश चंद्र, शिवसरन लाल, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।