फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: पहले धान तुलवाने के विवाद पर किसानों में नोकझोंक, हंगामा

Fri, 31 Oct 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर हंगामा कर रहे किसानों को समझाते नगर चौकी इंचार्ज-संवाद
पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद केंद्र पर पहले धान तुलवाने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को फिर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर भी हंगामा कर रहे लोग पहले धान तुलवाने को अड़े रहे। पुलिस के सामने भी हंगामा होता रहा। पुलिस नियमानुसार खरीद करने का तर्क देकर लौट गई। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि अब जिस तरह धान की खरीद हुई, वैसे ही की जाए।
विज्ञापन


मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। टोकन सिस्टम को दरकिनार कर धड़ल्ले से धान की खरीद की जा रही है। बृहस्पतिवार को पहले धान तुलवाने को लेकर किसानों में विवाद हो गया। विवाद पर नोकझोंक और हंगामा हुआ। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पहले धान तुलवाने की जिद पर अड़े किसान मानने को तैयार नहीं हुए। हंगामा कर रहे एक पक्ष के किसान दबंगई पर दूसरे किसानों पर धान की तौल कराने का आरोप लगा रहे थे। दूसरे पक्ष के किसानों का कहना था कि उनका आधे से अधिक धान तुल गया है। पहले उनका ही पूरा धान तौला जाए। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे किसानों को समझाकर टोकन सिस्टम से खरीद का तर्क दिया।
विज्ञापन

पहले तुलवाने की जिद पर अड़े किसान मानने को तैयार नहीं हुए। एएमओ प्रदीप कुमार ने खरीद केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार धान खरीद के निर्देश दिए। इस पर हंगामा कर रहे किसान भड़क गए। उनका कहना था कि अब तक बगैर मानक के धान की खरीद की गई है। अगर उनके धान खरीद में मानक देखा जाएगा तो खरीदे गए धान की जांच कराई जाएगी। खरीद केंद्र प्रभारियों ने मानक और टोकन सिस्टम से ही खरीद करने का तर्क दिया। इस दौरान शुरू हुई बूंदाबांदी पर धान की खरीद रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं पल्लेदार तो कहीं बारदाना न होने से ठप रही खरीद

पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खरीद में मात्र खानापूरी की जा रही है। गांवों में लगे खरीद केंद्रों का हाल तो इससे खराब है। मंडी के चार यूपीएसएस खरीद केंद्रों दो पर लेबर न आने से घंटों खरीद बंद रही। इसके अलावा दो पर बारदाना न होने की जानकारी देकर किसानों को धान खरीद के लिए टरकाया जाता रहा। मंडी समिति में बृहस्पतिवार को फिर करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे डस्टर न चलने पर मंडी समिति के कई धान खरीद केंद्रों पर घंटों खरीद बंद रही।


बार-बार धान के ढेरों को ढंकते रहे किसान

पूरनपुर। बृहस्पतिवार को खराब मौसम को लेकर मंडी में धान के ढेरों के साथ डेरा जमाए किसान धान बिक्री न होने को लेकर परेशान रहे। कई बार किसान अपने धान के ढेरों को ढंकते देखे गए।



पूरनपुर में बढ़े 12 और केंद्र लेकिन खरीद शुरू नहीं

पूरनपुर अब तक मंडी समिति में 24 मंडी समिति क्षेत्र में तीन, पुवायां तहसील के पूरनपुर में जोड़े गए 94 गांव में सात और कलीनगर तहसील क्षेत्र में आठ धान खरीद केंद्र स्वीकृत थे। अब 12 और खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इन पर अब तक खरीद शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed