फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बदलेंगे बिलगवां मार्ग के हालात, पीडब्ल्यूडी ने 88 लाख का भेजा प्रस्ताव

Tue, 11 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
जरजर अवस्था में बिलगवां मार्ग। संवाद
पीलीभीत। एक दशक से जर्जर स्थिति में बिलगवां मार्ग अब जल्द नए सिरे से बनने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने हजारों लोगों के आवागमन वाले इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए 88 लाख रुपये से एक किलोमीटर का बजट बनाकर शासन को भेज दिया। मार्ग बनने के बाद लगभग 12 पॉश कॉलोनी और छह गांव की आबादी के लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। मार्ग निर्माण के साथ ही पीडब्ल्यूडी जलनिकासी के लिए ड्रेनेज समस्या पर भी कार्य करेगी।
विज्ञापन


शहर के टनकपुर हाईवे पर यशवंतरी चौराहे से बिलगवां जाने वाला मार्ग रेलवे क्रासिंग से काफी जर्जर स्थिति में है। इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन रहता है लेकिन जर्जर अवस्था में होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार रात में लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मार्ग पर कारोबार करने वाले व्यापारियों का काम भी ठप रहता है। स्कूली बच्चों को भी नियमित समस्याएं रहती हैं। पूर्व में बिलगवां गांव सहित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने मार्ग के निर्माण की मांग भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि अब मार्ग को लेकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जल्द ही अभियंताओं की ओर से मार्ग निर्माण के लिए बजट का आकलन कर 88 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इससे जल्द इस मार्ग के निर्माण की उम्मीद जागी है। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि बिलगवां मार्ग के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इस पर अमल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ेंगे जमीनों के दाम, पहुंचेगा फायदा
इस मार्ग पर पूर्व में ही लगभग 12 कॉलोनियां विकसित हैं लेकिन जमीनों के दाम अभी सामान्य हैं। अगर यह मार्ग बन जाता है तो पूर्व में विकसित कॉलोनियों में जमीनों के दाम में बढ़ोतरी होना तय है। मार्ग बनने से कॉलोनाइजरों को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग बन जाए तो काफी फायदा पहुंचेगा। रोज काफी दिक्कतें होती हैं। कोई रिक्शा आदि भी यहां तक नहीं पहुंचता। - हर्ष

कई बार सुना है मार्ग बनेगा, अभी तक बना नहीं है। अगर मार्ग बन जाए तो व्यापार बढ़ जाएगा। - मोहनलाल

जरजर अवस्था में बिलगवां मार्ग। संवाद

जरजर अवस्था में बिलगवां मार्ग। संवाद

जरजर अवस्था में बिलगवां मार्ग। संवाद

जरजर अवस्था में बिलगवां मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed