फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: महोफ रेंज में नेपाली हाथियों की दस्तक, फसलों को रौंदा

Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। पीटीआर में जंगली हाथियों की दस्तक किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सोमवार रात हाथियों ने महोफ रेंज की सीमा में पहुंचकर तारफेंसिंग को क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में पहुंचकर फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों की पिछले कई माह से पीटीआर के जंगल में सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि कई दिनों से नेपाल के हाथी शांत थे लेकिन सोमवार रात फिर हाथियों का एक झुंड महोफ रेंज में दाखिल हुआ और करीब 50 मीटर लंबी तार फेंसिंग को तोड़ते हुए आसपास के खेतों में घुस गया। हाथियों ने खेतों में चहलकदमी करते हुए गेहूं और गन्ने की फसलों को बुरी तरह रौंद डाला। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही महोफ गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर शोर-शराबा किया और किसी तरह हाथियों को खेतों से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी हाथियों की क्षेत्र में मौजूदगी का शोर मचता रहा। कांग्रेस नेता सैयद मोहम्मद जकी ने डीएफओ को जानकारी दी और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। बताया कि हाथियों ने उनकी दो एकड़ गेहूं की फसल रौंद डाली है। उन्होंने कहा कि नेपाली हाथियों की सालभर आवाजाही बनी रहती है लेकिन फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed