{"_id":"695ff1f2b0c4f765410986b9","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151462-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांवों में कूड़े के बीच ठप पड़े कूड़ा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांवों में कूड़े के बीच ठप पड़े कूड़ा निस्तारण केंद्र
Thu, 08 Jan 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
गांव सुंदरपुर में पड़ा गोबर व थोपे जा रहे उपले। संवाद
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों के कूड़ा निस्तारण के लिए लाखों रुपये की लागत से बने आरआरसी सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) संचालन ठप होने से खुद ही कूड़े में तब्दील हो रहे हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों के कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन ठप पड़ा है। परिसर में जमा कूड़ा अनदेखी की कहानी कह रहा है। कूड़ा निस्तारण के नाम पर खरीदी गई ठेला-ठेली का प्रयोग भी निजी कार्याें में किया जा रहा है। कई जगहों के आरआरसी सेंटर पर ताला लटक रहा है। अफसरों का दावा है कि जिले की 709 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 695 पंचायतों के आरआरसी सेंटर का संचालन हो रहा है। महज 14 ग्राम पंचायतों में इनका संचालन नहीं हो सका है।
गंदगी से पटा कूड़ा निस्तारण केंद्र, आसपास भी फैली गंदगी
मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदोई शहर से सटी हुई है। इस ग्राम पंचायत में घुसते ही कचरा प्रबंधन के लिए टीनशेड डालकर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाया है। अलग-अलग हिस्से में गीले और सूखे कचरे के निपटान की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को कूड़ा निस्तारण केंद्र खुद की बदहाली पर आंसू बहाता दिखा। गीले और सूखे कचरे के दोनों भाग गंदगी से पटे नजर आए। परिसर और आसपास भी गंदगी का अंबार लगा है। पास-पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उपले थोपना किया शुरू
बरखेड़ा ब्लॉक के अमखेड़ा लखनऊ में आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया है। इस केंद्र का अब तक संचालन नहीं किया जा सका है। सूखे और गीले कचरे का निस्तारण तो हुआ नहीं, गांव की महिलाओं ने इसके परिसर में उपले थोपने का काम शुरू कर दिया है। गांव में कूड़े का नियमित उठान भी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरआरसी सेंटर तो सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है।
विज्ञापन
कागजों में ही संचालित हो रहा कूड़ा निस्तारण केंद्र
बरखेड़ा ब्लॉक के गांव दौलतपुर पट्टी में भी कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराया है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद भी इसमें कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। आसपास के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर रखा है। गांव में गंदगी की समस्या जस की तस बनी है।
गांव में फैली है गंदगी
जहानाबाद क्षेत्र के गांव हरचुईया में भी आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य कराया है। इस केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। कचरा निस्तारण के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद ग्राम पंचायत और ब्लॉक के जिम्मेदार मौन हैं। वहीं गांव में गंदगी की भरमार है। आरआरसी सेंटर शोपीस बनकर रह गया है।
गोबर का लगा ढेर
जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के कूड़ा निस्तारण केंद्र का हाल भी बदहाल है। इसके संचालन को लेकर निर्देश मिले लेकिन संचालन अब तक नहीं हो सका। महिलाएं कूड़ा निस्तारण केंद्र के परिसर में उपले थोप रहीं है। इसके साथ ही परिसर में गोबर का भी ढेर लगा हुआ है।
गांव में बने आरआरसी सेंटर का संचालन अब तक नहीं हुआ है। ठेली भी प्रधान अपने ही कार्य में प्रयोग कर रहे हैं।- करन, दौलतपुर पट्टी।
आरआरसी सेंटर का संचालन कभी नहीं किया है। गांव में ही कूड़ा यहां-वहां फैला रहता है। इसको लेकर कोई ध्यान नहीं देता है।- कुनाल, दौलतपुर पट्टी।
आरआरसी सेंटर संचालन को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। कई जगह पर व्यवस्थाएं दुरूस्त न होने पर नोटिस भी जारी किया है। जिन जगहों पर संचालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर जवाब मांगेंगे।- रोहित भारती, डीपीआरओ।
पूरनपुर के अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में पड़ा ताला
पूरनपुर। पूरनपुर देहात में दो एकीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाए हैं। इसमें सीओ कार्यालय के समीप बने केंद्र पर कार्य शुरू कर दिया। शेरपुर रोड पर कुंडा पुल के समीप बने एकीकृत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन केंद्र में कचरा तो जमा किया है। कूड़े को अलग-अलग करने के लिए स्थान भी बनाए हैं लेकिन अक्सर केंद्र पर ताला लटकता रहता है। ग्राम पंचायत सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि कुंडा पुल के समीप के प्रबंधन केंद्र पर एकत्र कूड़े की छंटनी कराकर दूसरे प्रबंधन केंद्र में ही मंगवाकर बिक्री कराया जाता है। चार वाहनों से पूरनपुर देहात में कूड़ा एकत्र कराया जा रहा है। संवाद