{"_id":"695ff3b9e8f61dfcef05333e","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151452-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेनों के समय में बदलाव से लड़खड़ाईं शाहजहांपुर मार्ग की परिवहन सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेनों के समय में बदलाव से लड़खड़ाईं शाहजहांपुर मार्ग की परिवहन सेवाएं
Thu, 08 Jan 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद गुप्ता।
पीलीभीत। एक जनवरी से हुए ट्रेनों के समय में बदलाव से शाहजहांपुर मार्ग की परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शाम छह बजे के बाद पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए कोई ट्रेन या रोडवेज बस न होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को ट्रक सहित अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पीलीभीत से संचालित और यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। शाहजहांपुर रेलखंड पर संचालित ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है। शाहजहांपुर के लिए शाम 6.30 बजे जाने वाली ट्रेन का संचालन अब 6.10 बजे किया जा रहा है। इसके बाद इस रेलखंड पर कोई अन्य ट्रेन संचालित नहीं है। वहीं शाम साढ़े पांच के बाद शाहजहांपुर मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। इससे यहां से बीसलपुर तहसील क्षेत्र से जुड़े यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रक, लोडर सहित अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवहन सेवाएं बेहतर करने के लिए लोगों ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र भी दिए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बीसलपुर तहसील क्षेत्र से हजारों की संख्या में यात्री इस मार्ग पर रोजाना सफर कर रहे हैं।
बीसलपुर मार्ग पर परिवहन सेवाएं बेहद खराब हैं। इसको लेकर अफसरों से पत्राचार भी किया है। रात्रि के समय आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।- प्रमोद गुप्ता।
विज्ञापन
शाम के समय शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन का समय सात बजे के आसपास होना चाहिए ताकि यहां से कई कार्याें से आने वाले लोगों को ट्रेन मिल सके। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा समस्या है।- राहुल कुमार।