फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: औचक निरीक्षण में बंद मिली उर्वरक की दुकान, तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
खाद की दुकान पर चेकिंग करते कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। शासन से आदेश पर सीडीओ के निर्देश पर अफसरों ने जिले में उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानें बंद मिलने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया है।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की बिक्री और उपलब्धता सही ढंग से हो सके, इसको लेकर शासन स्तर से अफसरों को आदेश जारी किया। सीडीओ राजेंद्र कुमार ने जिले की दुकानों पर औचक निरीक्षण के लिए टीमों का गठन किया। इसमें उपकृषि निदेशक राममिलन परिहार, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल और एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार को शामिल किया। रविवार को जिले की 28 दुकानों सहित सात सहकारी समितियों पर चेकिंग की गई। जहां किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके साथ ही टीम ने तीन दुकानों से नमूने संग्रहित किए। साथ ही बरखेड़ा में मोहित बीज भंडार, श्याम कृषि सेवा केंद्र और जयनित एग्रीजंक्शन का प्रतिष्ठान बंद मिलने पर पर उनके लाइसेंस को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed