फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल से दौड़ने लगे वाहन

Wed, 26 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल से निकलते वाहन- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल से बुधवार शाम को वन-वे में वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे पुराने जर्जर पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिली है। शीघ्र ही पुल से दोनों ओर के वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने निरीक्षण कर पुल से वाहनों के आवागमन के निर्देश एनएच के अफसरों को दिए थे।
विज्ञापन


हरदोई ब्रांच नहर का पुराना पुल जर्जर होने पर वर्ष 2022 में 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। पुल के निर्माण की अवधि 18 महीने थी। कार्य की गति धीमी होने के निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा नहीं हो सका। दो बार समयावधि बढ़ाई गई। पुल का निर्माण पूरा न होने और पुराना जर्जर पुल संकरा होने से वाहन चालकों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता था। पुल से आवागमन शुरू कराने का आश्वासन विभागीय अफसर कई महीनों से दे रहे थे। मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पुल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए। बुधवार शाम पुल से वाहनों का वन-वे आवागमन शुरू करा दिया गया। इससे अब पुल पर अक्सर लगने वाले जाम की झाम से लोगों को निजात मिलेगी। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू होने पर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन



पुल का निर्माण करीब पूरा हो गया। मगर एक साइड में कुछ काम होना बाकी है। बाइफरकेशन और दूसरी ओर जाने वाले रास्ते की एप्रोच भी अभी बननी है। बुधवार शाम को पुल से वन वे वाहनों का आवागन शुरू कराया गया है। -शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed