{"_id":"69137c4834e7640ebd0f553a","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147831-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन मोहल्लों के एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति एक घंटा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन मोहल्लों के एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति एक घंटा बाधित
Tue, 11 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन मोहल्ल्लों के एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटा से ज्यादा बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुई बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में रोजाना हो रही बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई जगह हुए फॉल्ट से लोगों को घंटों आपूर्ति नहीं मिल सकी। मंगलवार को शहर के गैस चौराहा, स्टेडियम रोड और एकता नगर में ट्रांसफार्मर में विभाग ने मीटर लगाने का काम किया है। इससे इन मोहल्लों के करीब एक हजार उपभोक्ताओं की एक घंटे से ज्यादा आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर, साहूकारा, आवास विकास, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, मधुवन, सुनगढ़ी, रामनगर आदि इलाकों में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने का काम हुआ। इसके चलते यहां की आपूर्ति प्रभावित रही। कहीं कोई फाॅल्ट नहीं हुआ।