फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: महुआ और सिरसा सरदाह में हाथियों का उत्पात, किसानों की फसलें रौंदी

Sat, 03 Jan 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गजरौला। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार रात हाथियों के झुंड ने महुआ और सिरसा सरदाह गांव में घुसकर किसानों की गेहूं और गन्ने की फसलों को रौंद दिया। महुआ गांव में गौरीशंकर, देवदत्त, हरीराम, प्रेम प्रकाश, जगन्नाथ और लाल बहादुर आदि कई किसानों की कई बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि रात के समय हाथियों का झुंड गांव की ओर आ गया था। लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। हाथियों के खेतों में घुसते ही तेज आवाजें आने लगीं। देखते ही देखते कई बीघा फसल तबाह हो गई।
विज्ञापन

सिरसा सरदाह गांव के किसानों के खेतों में भी हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने बरबाद फसल देखी तो उनके चेहरों पर मायूसी आ गई। किसानों ने वन विभाग से जल्द मुआवजा देने और हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग की ओर से माला रेंज की सीमा के पास रहने वाले किसानों को जंगली हाथियों से फसल को नुकसान से बचाने के रोशनी करते रहना, ड्रम आदि का उपयोग कर शोर करने आदि उपायों पर अमल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed