फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: मतदाता सूची से हटेंगे दो लाख नाम, 68 हजार को मिल सकता है नोटिस

Sat, 27 Dec 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 27 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। जिले में एसआईआर का काम पूरा हो गया है। मृतक, जिले से बाहर रहने वाले, डुप्लीकेट और अन्य श्रेणी में शामिल करीब दो लाख मतदाताओं का नाम सूची से कटेगा। करीब 68 मतदाताओं को नोटिस भेजा सकता है। जिले में करीब 11.99 लाख मतदाताओं का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले के 1522 बूथों पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस काम में 1522 बीएलओ लगाए गए। 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी जिम्मेदारी संभाली। बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे। फार्म भरवाकर डिजिटाइज्ड किया। एसआईआर की समय सीमा बढ़ने के बाद मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। अभियान के दौरान मृतक, जिले से बाहर रहने वाले, डुप्लीकेट और अन्य श्रेणी के 2.04 लाख मतदाता मिले। इसके अलावा 2.25 लाख मतदाता का विवरण अनमैप्ड मिला। इनके गणना प्रपत्र में कमियां मिली थीं। सत्यापन के बाद इनका आंकड़ा करीब 68 हजार रह गया है। इन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। करीब दो लाख मतदाताओं का नाम सूची से हटेगा। हालांकि मतदाता सूची की तस्वीर शुक्रवार रात 12 बजे के बाद साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed