{"_id":"691e0603d8cdc2dcf90441e2","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148375-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा, व्यापारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा, व्यापारियों से नोकझोंक
Wed, 19 Nov 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोहा व्यापारी के यहां कार्रवाई के दौरान जीएसटी एसआईबी यूनिट के उपायुक्त के साथ टीम। स्रोत सोशल
पूरनपुर। जीएसटी चोरी की शिकायत पर बुधवार देर शाम एसआईबी टीम ने डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में पूरनपुर के मुन्ना लोहे वाले के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी में चली कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारी संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। तीखी नोकझोंक हुई।
शिकायतकर्ता ने व्यापारी सरोज खान के खिलाफ जीएसटी चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से छापेमारी की। टीम ने प्रतिष्ठान के अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खबर फैलते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। वरिष्ठ व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और टीम पर अभद्र व्यवहार और बाहर निकालकर बात न करने का आरोप लगाया। इस दौरान व्यापारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। तनाव बढ़ता देख अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। इसके बाद व्यापारी शांत हुए और लौट गए। देर रात तक टीम कागजातों की जांच में जुटी रही।