{"_id":"69137cf4ea8e50824e0103b1","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-147833-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अप्सरिया नदी पर बनेगा नया पुल, 24 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अप्सरिया नदी पर बनेगा नया पुल, 24 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अप्सरिया नदी के पुल का होगा नव निर्माण। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के भौनी से करगैना पीरा मार्ग पर स्थित अप्सरिया नदी पर अब नया पुल बनेगा। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयासों से लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की मंजूरी शासन स्तर से मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की सेतु विंग को परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी कर दी है।
अमरिया क्षेत्र में अप्सरिया नदी का पुल लंबे समय से जर्जर था। इस पुल के जर्जर होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर बरसात के मौसम में मार्ग लगभग बंद हो जाता था। नए पुल के निर्माण से करगैना, करगैनी, परेवा, सुकटिया, हररपुर, चका, दीनारपुर, पस्तौर सहित दो दर्जन गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रही थी। शासन से मंजूरी मिलना क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पुल बनने के बाद ग्रामीणों और बहेड़ी क्षेत्र के लोगों को पीलीभीत मुख्यालय तक निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण के आदेश मिलते ही लोक निर्माण विभाग जल्द कार्य शुरू करेगा।