फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: शिकारियों की सक्रियता के बाद सतर्कता, पीटीआर में शुरू की एंटी स्नेयर वॉक

Tue, 11 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
जंगल सीमा पर एंटी स्नेयर वॉक करते वनकर्मी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। तेंदुए के फंदे में फंसने की दो घटनाओं के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित खतरे को देखते हुए पीटीआर में एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया। इस दौरान वन कर्मियों की टीम जंगल के कई इलाकों में जाकर तार, फंदे और अवैध जालों की तलाश करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए के अलावा अन्य वन्यजीवों की संख्या भी बेहतर है। अधिक संख्या होने के चलते वन्यजीवों को जंगल से बाहर निकलने का सिलसिला भी बना रहता है। शिकारी इसका फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। पीटीआर से सटे इलाकों में एक माह में शिकार से जुड़ी दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक माह पूर्व बराही रेंज के नगरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर एक तेंदुआ शिकारियों की ओर से लगाए गए फंदे में फंस गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की सीमा में गन्ने के खेत में पहुंचा तेंदुआ भी फंदे में फंस गया था। वन विभाग ने रेस्क्यू करने के 36 घंटे बाद पीटीआर के जंगल में ही छोड़ दिया था। दोनों घटनाओं में शिकारियों की सक्रियता की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय अधिकारी गंभीर हुए। जंगल और उससे सटे इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही एंटी स्नेयर वॉक अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य शिकारियों की ओर से लगाए गए फंदों को ढूंढ़कर हटाना और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि हाल ही में दो अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के फंदे में फंसने की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद विभाग ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम को ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed