{"_id":"69064f3a79b6dfc752032436","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-147172-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान क्रय केंद्रों पर एडीएम का छापा, नदारद मिले प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान क्रय केंद्रों पर एडीएम का छापा, नदारद मिले प्रभारी
Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर मंडी के धान खरीद केंद्र पर किसानों से बात करती एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया स्रोत:
पीलीभीत/बीसलपुर। धान खरीद में लापरवाही की शिकायतों पर एडीएम/जिला खरीद अधिकारी ऋतु पूनिया ने शनिवार को बीसलपुर और शहर के धान क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र प्रभारी के नदारद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही। वहीं, छोटे किसानों को टोकन न मिलने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल मौके पर ही टोकन दिलवाकर धान की तौल कराई।
बीसलपुर मंडी समिति में कई दिनों से किसानों का सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ था। इस पर एडीएम ऋतु पूनिया ने आरएफसी सहित कई सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिना टोकन कोई भी ट्रॉली मंडी परिसर में प्रवेश न करे, किसी भी किसान से धन उगाही या दलाली न की जाए और छोटे किसानों की प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।
एडीएम ने मौके पर किसानों को अपना मोबाइल नंबर नोट कराने के निर्देश भी दिए ताकि किसी भी समस्या की सीधे सूचना दी जा सके। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, दो दिन पूर्व बीसलपुर एसडीएम के निरीक्षण में भी पांच धान क्रय केंद्र प्रभारियों के नदारद मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इनमें पीसीयू प्रथम व द्वितीय, पीसीएफ पंचम और अन्य केंद्रों के प्रभारी शामिल हैं। एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।