फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   people eating food at the dhaba saw tiger

बाघ का मचा शोर तो ढाबे पर खाना खा रहे लोगों की धड़कन बढ़ी

Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
people eating food at the dhaba saw tiger
पूरनपुर। ढाबा से कुछ दूर बाघ देखे जाने का शोर मचते ही खलबली मच गई। सूचना पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। मगर बाघ तब तक दूसरी तरफ झाड़ियों में जा चुका था। इस दौरान ढाबा पर खाना खा रहे लोग भी खिसक लिए।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे की है। असम हाईवे पर खमरिया पट्टी गांव के पास सोनू का ढाबा है। वहां पर लोग खाना खा रहे थे। कई ट्रक ड्राइवर भी थे। इस बीच कुछ लोग हाईवे के दूसरी तरफ लघुशंका करने के लिए गए। इस बीच उन्हें कुछ दूरी पर बाघ बैठा दिखा। वह शोर मचाते हुए ढाबा की तरफ दौड़ पड़े। यह सुनकर ढाबे पर खलबली मच गई। लोग खाना छोड़कर जाने लगे। इसी बीच वनकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। लोगों से जानकारी ली। फिर टॉर्च लेकर बाघ की तलाश की तब तक बाघ जा चुका था। इलाके में बाघ की दहशत बनी रही। ढाबा मालिक ने बताया कि बाघ दिखने की सूचना पर पुलिस और वनकर्मी आए थे। फिलहाल जब तक लोग जमा हुए बाघ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed