फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People cheered the great match between India and Australia

Pilibhit News: भारत-आस्ट्रेलिया के महामुकाबले का लोगों ने जमकर उठाया लुप्त

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
People cheered the great match between India and Australia
शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में मैच के दौरान उत्साहित युवा । संवाद
पीलीभीत। वर्ल्डकप में भारत-आस्ट्रेलिया के महामुकाबले का लोगों ने जमकर लुप्त उठाया। टॉस होते लोग टीवी स्क्रीन से चिपक गए, जो अंत तक जमे रहे। गांधी स्टेडियम के अलावा बाजार में दुकानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन के अलावा घरों में टीवी स्क्रीन पर लोगों रोमांचक मैच देखा।
विज्ञापन

मैच के महामुकाबलें के लिए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांधी प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कराई थी। मैच शुरू होने से पहले ही पूरा हाल खचाखच भर गया। भीड़ इस कदर आई कि लोगों को खड़े होकर या फिर जमीन पर बैठकर मैच देखना पड़ा। मैच के दौरान जैसे ही चौके और छक्के लगते वैसे ही पूरा हाल शोर से गूंज उठता। दोपहर दो बजे से मैच के अंतिम समय तक लोगों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

उधर, वर्ल्डकप में भारत की जीत हो, इसके लिए मंदिर, मस्जिदों, गुरुद्वारा व चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। वहीं सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल होता नजर आया, जिसमें हिमालय के कैलाशपति से जीत के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा, न्यूरिया और अमरिया से मैच देखने पहुंचे लोग

बड़ी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ बैठकर मैच देखने का आनंद ही कुछ अलग है। इसका लुप्त उठाने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि न्यूरिया, अमरिया, बरखेड़ा सहित जनपद के कई क्षेत्रों से काफी लोग गांधी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। यही वजह रही कि पूरा हाल लोगों से भरा था।

भीड़ के साथ राज्यमंत्री ने भी देखा मैच

गांधी प्रेक्षागृह में राज्यमंत्री भी अपने काफिले के साथ मैच देखने पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही युवाओं का जोश और बढ़ गया। काफी उत्साह के साथ मंत्री ने मैच का पूरा आनंद उठाया।

सॉलीटियर होटल में भी दिखाया गया मैच

शहर के सॉलीटियर होटल में भी मैच का प्रसारण किया गया। होटल स्टाॅफ के साथ ही नए मेहमानों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुप्त उठाया। मैच के दौरान पूरे समय होटल में लोगों ने खूब मस्ती की।

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत को लेकर वह सुबह ही मंदिर जाकर ईश्वर से प्रार्थना की थी। मैच को लेकर काफी उत्साह रहा। गांधी स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए एक घंटा पहले पहुंच गया, ताकि सीट मिल जाए।
-सोनपाल, शहर निवासी

भारत- आस्ट्रेलिया के मैच के दौरान काफी लुप्त उठाया। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों मैदान में बैठकर मैच देख रहा हूं रहा है। भारत के खिलाड़ी जैसे ही चौके-छक्के लगाते वैसे ही पूरा हाल शोर से गूंज उठता। - विशाल, शहर निवासी

भारत-आस्ट्रेलियां का यह महामुकाबला देखने के दौरान काफी आनंद आया। इस तरह का मैच देखने का यह पहला अनुभव रहा। इतनी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का मजा ही कुछ अलग है। जमकर मस्ती की। -अभिषेक

गांधी स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। यह खबर सुनते ही वह न्यूरिया से यहां मैच देखने चला आया। हाल में बैठकर मैच देखने से और भी आनंद आया। बड़ी स्क्रीन की यह व्यवस्था काफी अच्छी और मजेदार रही। - -रजनीश कुमार

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed