{"_id":"6a989b4dafac029b86e62e2876f8fc2f","slug":"people-celebrate-netaji-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई नेताजी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई नेताजी की जयंती
पीलीभीत।
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र की 119वीं जयंती शहर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर देश की आजादी में योगदान पर चर्चा की गई।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य ओमप्रकाश गंगवार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित ने बच्चों को नेताजी के बारे में जानकारी दी। लायंस विद्यामंदिर सीनियर में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सेमवाल सहित सभी स्टाफ एवं बच्चों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेताजी का जन्मदिन नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया। एकल विद्यालय की ओर से रेलवे मनोरंजन संस्थान में नेताजी को याद किया गया।
उधर शहर कांग्रेस कॉलेज पर हुए कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उप्र जन कल्याण सेवा समिति, भारतीय सुभाष सेना के कार्यकर्ताओं ने भी सुभाष जयंती मनाई। फारवर्ड ब्लाक की ओर गन्ना समिति में सुभाष चंद्र के चित्रों पर प्रदर्शनी लगाई।
पूरनपुर। भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के आवास में मिठाई बांटकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। यहां प्रणय बाजपेई, विकास खंडेलवाल, मनोज गुप्ता आदि ने विचार रखे। समारोह में श्यामरंग, प्रदीप शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, विकास खंडेलवाल, सुभाष गुप्ता, नीरज प्र्रधान, सोनू वर्मा, अंशु गुप्ता, अतुल वर्मा, अनिल खंडेलवाल, बलवंत पासवान, शिवसरन कुशवाहा, रामकुमार पांडेय आदि थे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में प्रधानाचार्य कौशल आर्य और शिक्षक अमित पटेल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इसके अलावा मोहन सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य कुछ स्कूलोें में भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।