{"_id":"68b73208d70e1f662a0cb802","slug":"people-are-doing-politics-with-those-who-gave-away-the-princely-states-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143124-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रियासतें देने वालों से सियासतें कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रियासतें देने वालों से सियासतें कर रहे लोग
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू का समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज ने देश दुनिया को रियासतें दी हैं। आज उन्हीं के समाज के साथ सियासत की जा रही है। उन्होंने संरक्षक डॉ.पीडी सिंह को आगामी कार्यकारिणी गठन के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया।
अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू मंगलवार सुबह स्टेशन मार्ग स्थित डॉ. पीडी सिंह के निजी हॉल में पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हमेशा क्षत्रिय समाज के लोग राजनीति में सक्रिय रहे हैं। एक समय था जब 100 से अधिक सांसद समाज के हुआ करते थे, लेकिन राजनीतिकरण के चलते क्षत्रियों की एकता भंग हो रही है।
उन्होंने कहा कि महासभा खाड़ी से पहाड़ी तक अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य समाज को एकता का संदेश देना व एकजुट होकर सर्वसमाज के हित में कार्य करना रहेगा। इस दौरान सुखवीर सिंह भदौरिया, संजय सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।