फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People are angry due to non-operation of regular trains

Pilibhit News: नियमित ट्रेनें न चलने से लोगों में नाराजगी

Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
People are angry due to non-operation of regular trains
पूरनपुर। रेलवे के अमान परिवर्तन होने के बाद सवा छह साल से नियमित ट्रेनें न चलने से आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सर्वाधिक असुविधा दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, वकीलों और मरीज के तीमारदारों को हो रही है।
विज्ञापन


रेलवे के अमान परिवर्तन को लेकर 31 मई 2018 को मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। तब से अब तक मैलानी-पीलीभीत के बीच नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। नियमित ट्रेनें चलवाने की मांग को लेकर कई बार व्यापारियों और अन्य प्रतिनिधियों ने नेताओं, अफसरों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान की मांग की। मगर नियमित ट्रेनें न चलने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि नियमित ट्रेनें न चलने से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। व्यापारियों की धैर्य की घड़ी अब समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें न चलने के विरोध में 23 अगस्त शाम साढ़े चार बजे व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की रणनीति के अलावा अफसरों को ज्ञापन भी सौंपे जाएगे। इसके बाद उग्र आंदोलन होगा। आंदोलन में नियमित ट्रेनों के संचालन के साथ लखनऊ, आगरा, बरेली, हरिद्वार, मुंबई, दिल्ली, सहारनपुर, मथुरा, जयपुर, देहरादून, अमृतसर, गुवाहाटी आदि शहरों के लिए ट्रेनें चलवाने, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed