फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmers who went to peel the sugarcane were injured by the bears

किसानों को भालू ने किया घायल

Sat, 01 Apr 2017 10:33 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 01 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
The farmers who went to peel the sugarcane were injured by the bears
ख्‍ाेत में लगा जाल
जंगल से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गन्ना छील रहे किसान पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने उसे पकडने का प्रयास किया। इस दौरान भालू ने पुन: हमला कर दो और ग्रामीण को घायल कर दिया। देरशाम वनविभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ लिया। इसको लेकर गांव में काफी तनाव रहा जिसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर गांव निवासी 45 वर्षीय रामसिंह शनिवार को गांव के बाहर जंगल किनारे स्थित खेत पर अन्य लोगों के साथ गन्ना छीलने गए थे। सुबह करीब 10.30 बजे गन्ना छीलते समय अंदर छिपे बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में राम सिंह के दाएं पैर में काफी घाव हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भालू के हमले की सूचना पर न्यूरिया पुलिस एवं वनविभाग की टीम गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने भालू के खेत में छिपे होने की बात कहकर उसे पकडने की मांग की हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का विरोध और आक्रोश बढने पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया। खेत में भालू की पुष्टि होने पर वनविभाग ने उसे पकडने को चारों ओर जाल और पिंजरा लगाया। इस बीच खेत की ओर बढ़ रही भीड़ पर भालू ने पुन: हमला कर दिया जिसमें गांव के ही श्रीकृष्ण और रामकृष्ण घायल हो गए। भालू के खेत में घिरने के बाद वनविभाग के अधिकारी उसे बेहोश करने को बंद गाड़ी से खेत में घुसे। गाड़ी से बचने को भालू खेत के अंदर ही इधर उधर भागते हुए किनारे पर लगे पिंजरे में घुस गया। भालू के पिंजरे में कैद होते ही भीड़ उसे मारने को दौड़ी लेकिन पहले से अलर्ट वनविभाग की टीम उसे सुरक्षित लेकर निकल भागी। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि माला गेस्ट हाउस ले जाकर भालू का चिकित्सक से परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद इसे कहां छोड़ा जाएगा इसका निर्णय लिया जाएगा। भालू को पकडने की कार्रवाई के दौरान डीएफओ आदर्श कुमार, रेंजर गजेंद्र यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ सदर निशांत शर्मा, न्यूरिया एसओ मोहम्मद कासिम सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed