फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PCS pre-exam held under tight security, less than half participated

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई पीसीएस प्री परीक्षा, आधे से कम हुए शामिल

Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
PCS pre-exam held under tight security, less than half participated
उपा​धि कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जांच पड़ताल करते अफसर। स्रोत विभाग
पीलीभीत। कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार को पीसीएस प्रारंभिक (प्री) परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 2304 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन दोनों पालियों में करीब 40 फीसदी परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। परीक्षार्थियों को पौन घंटे पहले ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और लिखित सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई, जबकि पुलिस बल की तैनाती केंद्रों के बाहर रही।
विज्ञापन

पहली पाली में कुल 2304 आवंटित अभ्यर्थियों में से 938 उपस्थित रहे, जबकि 1366 अनुपस्थित पाए गए। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 384 में से 154, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 165, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में 173, एसएन इंटर कॉलेज में 159, उपाधि महाविद्यालय में 142 और राजकीय पॉलिटेक्निक में 145 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे शुरू हुई। इस पाली में भी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पौन घंटे पहले प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में भी 2304 आवंटित अभ्यर्थियों में से 938 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 1366 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजीव कुमार, आईपीएस नताशा गोयल, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से कोई नकल आदि का मामला सामने नहीं आया। करीब 40 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

उपाधि कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जांच पड़ताल करते अफसर। स्रोत विभाग

उपाधि कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जांच पड़ताल करते अफसर। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed