फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pay on receipt Teachers Performance

वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pay on receipt Teachers Performance
बिलसंडा ब्लाक के समायोजित शिक्षकों ने बकाया वेतन न मिलने के विरोध में कोषागार के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने बकाया मानदेय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में बिलसंडा ब्लाक के तमाम समयोजित शिक्षक और शिक्षामित्र कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के सामने एकत्र हुए। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर के नेतृत्व में बकाया वेतन और मानदेय न मिलने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि समायोजित शिक्षकों को आश्वासन के बाद भी बकाया वेतन नहीं दिया गया है। वहीं शिक्षामित्रों का आठ माह का मानदेय भी नहीं दिया गया है। इस कारण सभी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षामित्रों ने कहा कि यदि 30 जनवरी तक उनका मानदेय खातों में नहीं पहुंचा तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री वीर सिंह गंगवार, आदर्श पटेल, अजयपाल शर्मा, सोमपाल सिंह, आरिफ, राकेश त्रिवेदी, बृजेश, जमुना प्रसाद, धीरेंद्र रावत, शांतीस्वरूप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed