फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients turn to Ayurvedic medicines

Pilibhit News: आयुर्वेदिक दवाओं की ओर बढ़ा मरीजों का रूख

Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patients turn to Ayurvedic medicines
आयुर्वेदिक कॉलेज में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। गर्मी में एलोपैथिक दवाओं से परहेज रखने वाले मरीज तापमान बढ़ने से आयुर्वेदिक दवाओं की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे आयुर्वेदिक कॉलेज में मरीजों की ओपीडी दो माह की अपेक्षा बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के साथ दूषित पानी पीने के चलते टाइफाइड संक्रमण के बुखार से ग्रस्त देखे जा रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को पानी से लेकर खानपान में बदलाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



जोड़ों का पुराना दर्द, खराब पाचन तंत्र, एसिडिटी, गैस आदि के पुराने मरीज, जो एलोपैथिक दवाओं से बीमारी पर नियंत्रण रखते हैं, वे गर्मी के मौसम में एलोपैथिक दवाओं के दुष्प्रभाव के चलते परहेज रख रहे हैं। जिसके चलते इन दिनों आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पुरानी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज जोड़ों का दर्द, खराब खानपान से लिवर इंफेक्शन, पथरी आदि के दर्द के लिए पहुंच रहे हैं। परामर्श के साथ चिकित्सक वटी, चूर्ण, क्वाथ आदि दवाएं दे रहे हैं। सोमवार को भी आयुर्वेदिक कॉलेज में 450 से भी ज्यादा मरीजों की ओपीडी रही। इनमें टाइफाइड, खांसी-जुकाम, कब्ज की समस्या से जूझ रहे सबसे ज्यादा मरीज देखे गए। आयुर्वेदिक कॉलेज के स्वस्थ वृत्त विभाग के चिकित्सक डॉ. सुरजीत ने बताया इन दिनों उनके द्वारा गर्मी में दूषित पानी पीने के कारण टाइफाइड के मरीज सर्वाधिक देखे गए हैं सौ में से 80 मरीज नियमित टाइफाइड से ग्रस्त देखे जाते हैं। जिनको लगातार पानी का उबाल के पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन




000



गर्मी में बढ़ी आयुर्वेदिक कॉलेज की ओपीडी



गर्मी के मौसम ने तेजी पकड़ी, जिससे आयुर्वेदिक कॉलेज में मरीजों की ओपीडी बढ़ गई। फरवरी माह में जहां 8500 मरीजों को परामर्श मिला वहीं मार्च में बढ़कर संख्या 9 हजार हो गई। अप्रैल में तेज गर्मी में सीधे दो हजार मरीजों को इजाफा हुआ जिससे अप्रैल के माह में कुल ओपीडी 11000 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed