{"_id":"66cc18b42e5bc2fe2d0821b9","slug":"patients-returned-disappointed-as-ayushman-bhawan-fair-did-not-take-place-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121468-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयुष्मान भव मेला न होने पर मरीज मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयुष्मान भव मेला न होने पर मरीज मायूस होकर लौटे
विज्ञापन
बीसलपुर। रविवार को काफी मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक रविवार को होने वाले आयुष्मान भव मेले में गए, लेकिन मेले का आयोजन न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
पिछले काफी लंबे समय से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव मेलों का आयोजन होता आ रहा है। इन मेलों में काफी मरीज पहुंचते थे। पिछले दिनों शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले आयुष्मान भव मेलों के आयोजनों को खत्म कर दिया।
शासन के नवीनतम आदेशों के अनुसार अब केेवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन होगा। सरकार के इस निर्णय से अनभिज्ञ काफी मरीज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले आयुष्मान भव मेले में दवा लेेने पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां आकर पता चला कि अब आयुष्मान भव मेलों का आयोजन बंद हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात मिले डॉ.चंदन सिन्हा ने उन मरीजों को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जाने का सुझाव दिया। उनमें से कुछ मरीज उस मेले में चले गए और कुछ अपने घरों पर लौट गए।
इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले आयुष्मान भव मेलों के आयोजनों पर फिलहाल रोक लगा दी है।