{"_id":"678317e7165db16577022348","slug":"patient-attendant-angry-after-receiving-bad-medicine-complaint-to-sdm-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128852-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खराब दवा मिलने पर भड़के मरीज-तीमारदार, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खराब दवा मिलने पर भड़के मरीज-तीमारदार, एसडीएम से शिकायत
Sun, 12 Jan 2025 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को गर्भवती और अन्य मरीजों को मल्टी विटामिन की खराब गोलियां बांट दी गईं। गोलियां सीली थी, रेपर हटाने पर गोलियों की जगह पाउडर निकल रहा था। इस पर मरीजों और तीमारदारों ने विरोध जताया। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मोहम्मद हनीफ ने शनिवार को खराब दवा दिए जाने की शिकायत एसडीएम से की है। मोहम्मद हनीफ ने कहा कि सरकार अस्पतालों में अच्छी दवाइयां और सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। मगर सीएचसी में खराब दवाइयोंं का वितरण कराकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि मल्टी विटामिन बी-कांप्लेक्स की खराब गोलियां दी गई थीं। रैपर से निकालते समय पाउडर निकल रहा था। पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई।

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज।
विज्ञापन