{"_id":"64fcb4d16ce10c22d6030e1c","slug":"pathology-lab-was-running-without-registration-for-five-months-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3927-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच महीने से बिना पंजीकरण के चल रही थी पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच महीने से बिना पंजीकरण के चल रही थी पैथोलॉजी लैब
Sat, 09 Sep 2023 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्लोबल पैथोलॉजी लैब करीब पांच माह से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित की जा रही थी। इतना ही नहीं लैब संचालक ने अब तक सैकड़ों मरीजों की जांच कर डाली, लेकिन मुख्यमार्ग पर होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की उस पर नजर नहीं पड़ी। लैब के अवैध संचालन की शिकायत होने पर विभाग ने इसे सील किया।
जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी लैब चलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। शहर की राजाबाग कॉलोनी स्थित ग्लोबल पैथोलॉजी लैब लगभग पांच माह पूर्व से चल रही है। लैब शहर के मुख्य मार्ग पर संचालित की जा रही थी, इसके बाद भी विभाग के अफसरों की इस पर नजर नहीं पड़ी सकी।
विभागीय अधिकारियों को जब इस मामले की शिकायत मिली तो विभाग ने प्रपत्र खंगालने शुरू कर दिए। जहां कोई भी वैध कागज इस पैथोलॉजी के नाम से नहीं मिला। इसके बाद सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने न्यूरिया के चिकित्साधिकारी डॉ सहीश पाल को जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को डॉ सहीश सिटी मजिस्ट्रेट को लेकर पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे और लैब को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
लैब में जांच के लिए रखे थे सैंपल
जब अधिकारी लैब की जांच करने के लिए गए थे। तो वहां कई मरीजों की सैंपल जांच के लिए रखे हुए थे। इसके अलावा बाहर मौजूद अन्य मरीज अधिकारियों को देखे बिना जांच कराए ही लौट गए।