Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patchwork on the highway began to come apart within just two months; deep potholes have reappeared.

Pilibhit News: दो माह में ही उखड़ने लगा हाईवे का पैचिंग कार्य, फिर उभरे गहरे गड्ढे

Sun, 22 Nov 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patchwork on the highway began to come apart within just two months; deep potholes have reappeared.
टनकपुर बाईपास से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर से पहले गहरा गड्ढा। संवाद
पीलीभीत। बरसात के बाद जिलेभर में 90 लाख रुपये खर्च कर सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद भी राहगीरों को राहत नहीं दे सकी। दो महीने पहले टनकपुर हाईवे से बाइपास तक कराए गए पैचिंग कार्य की परतें उखड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर फिर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। रात के समय इन गड्ढों से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
बरसात के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 सितंबर से पैचिंग कार्य शुरू कराया था। टनकपुर हाईवे और बाइपास पर भी इसी योजना के तहत मरम्मत कराई गई थी। विभाग ने 15 नवंबर तक काम पूरा कर लिया, लेकिन कुछ ही समय में सड़कों की हालत फिर बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जिले में दौरे से कुछ दिन पहले टनकपुर हाईवे पर गड्ढों का भराव कराया गया था। बाइपास समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने पैचिंग कार्य कराया था। इसके बावजूद मरम्मत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सड़कों की पड़ताल के दौरान नौगवां चौराहे से गौहनियां और टनकपुर बाइपास तक कई स्थानों पर गड्ढे मिले। छतरी चौराहे के पास एक ट्रक एजेंसी के नजदीक हाईवे पर काफी गहरा गड्ढा बन गया है। यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों के लिए रात में खतरा अधिक है। अचानक पहिया गड्ढे में जाने से दुर्घटना हो सकती है।
---------------
जहां भी पैचिंग कार्य की जरूरत है, उन स्थानों को चिह्नित कराया जाएगा। इसके बाद पूर्व में चयनित संबंधित कार्यदायी संस्था से दोबारा काम कराया जाएगा।
-संजीव जैन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड

टनकपुर बाईपास से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर से पहले गहरा गड्ढा। संवाद

टनकपुर बाईपास से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर से पहले गहरा गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed