फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers were beaten up for protesting against getting off on the way

Pilibhit News: रास्ते में उतारने का विरोध करने पर यात्रियों को पीटा

Sun, 16 Jun 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers were beaten up for protesting against getting off on the way
शहर के थाना सुनगढ़ी गेट पर घटना बताते यात्री । संवाद
पीलीभीत। जयपुर से घर आ रहे यात्रियों के साथ बस चालक और उसके साथियों ने मारपीट की। सवारियों को चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे असम चौकी पर तैनात सिपाही ने भी घायलों से अभद्रता की।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी आदिल ने बताया कि वह गांव के ही शहबाज, शोएब और हैदर के साथ जयपुर काम करने के लिए गया था। गांव के अन्य लोग भी इस बस में सवार थे। ईद का त्योहार होने के कारण वह लोग शुक्रवार की रात वहां से घर आने के लिए निजी बस से रवाना हुए। उन्होंने पूरनपुर तक का किराया दिया।
विज्ञापन

बरेली पहुंचने पर चालक-परिचालक ने वहां उतरने के लिए कहा। पूरनपुर तक का किराया देने की बात कहकर उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर उन लोगों की बरेली में ही काफी कहासुनी हुई। इसके बाद चालक बस लेकर पीलीभीत के लिए आ गया। आरोप है कि चालक और कंडक्टर ने टाइगर तिराहे पर अपने साथियों को पहले से ही बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यात्रियों को बस से उतारकर लाठी-डंडों से मारपीट की। जैसे-तैसे वह लोग बचकर भागे। उनका बैग और रुपये बस में ही छूट गए। मामले में सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। सिपाही की ओर से की गई अभद्रता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed