{"_id":"64b826a44fc6fd639e032776","slug":"passengers-made-noise-after-seeing-the-tiger-coming-out-of-the-bushes-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1374-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झाड़ियों से निकले बाघ को देख राहगीरों ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झाड़ियों से निकले बाघ को देख राहगीरों ने मचाया शोर
Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
गांव अभयपुर माधौपुर के समीप बाघ् की सूचना पर पहुंची टीम।
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर पटरी के आसपास कई दिनों से चहलकदमी करने वाला बाघ बुधवार शाम गांव अभयपुर माधौपुर के समीप नहर पुल के पास पहुंच गया। झाड़ियों से निकले बाघ को देखकर राहगीरों ने शोर-शराबा किया। इससे बाघ फिर झाडिय़ों में छिप गया। बाघ की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।
हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर बाघ की चहल कदमी करीब दो महीने से हो रही है। हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील के समीप झाडिय़ों में बाघ को पकडऩे को पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन पिंजरा लगने के बाद बाघ उसके नजदीक नहीं पहुंचा। मंगलवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी के समीप गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ निवासी सरवन सिंह के धान के खेत में आकर बैठ गया था। शोर-शराबा पर बाघ जंगल की ओर चला गया था।
बुधवार शाम छह बजे बाघ गांव अभयपुर माधौपुर के समीप हरदोई ब्रांच नहर पुल के समीप झाडिय़ों ने निकलता देख राहगीरों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस पर बाघ झाडिय़ों में छिप गया। झाडिय़ों में खड़े होकर बाघ ने कई बार निकलने की कोशिश की। मगर एकत्र हुए लोगों के शोर-शराबा पर बाघ शाम तक झाडिय़ों में छिपा रहा। बाघ देखने को लोगों की भीड़ लगी। इसकी सूचना घुंघचाई एसओ को देकर मौके पर पुलिस को बुला लिया गया। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर श्यामलाल ने बताया कि बाघ की सूचना पर पहुंची टीम ने निगरानी शुरू की है। बाघ की चहल कदमी न रुकने पर आसपास के लोगों में रोष है।