फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers face problems due to closure of toilets at railway station

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन पर शौचालय बंद होने से यात्रियों को परेशानी

Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Passengers face problems due to closure of toilets at railway station
रेलवे स्टेशन पकड़िया विजयपुर पर बने शौचालय में लटका ताला। संवाद
मझोला। पकड़िया विजयपुर रेलवे स्टेशन पर बना सार्वजनिक शौचालय अक्सर बंद रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन का इंतजार करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर काफी समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान शौचालय की आवश्यकता होने पर वह बंद मिलता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर जुल्फिकार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शौचालय ओवरब्रिज की आड़ में स्थित है, जिससे कंट्रोल रूम से उसकी निगरानी करना कठिन होता है। उन्होंने बताया कि कई बार शौचालय का ताला खोला गया, लेकिन उसमें असामाजिक तत्वों के घुसने की घटनाएं सामने आईं। साथ ही स्टेशन पर प्वाइंट मैन की कमी के कारण उसकी नियमित देखभाल नहीं हो पाती। स्टेशन मास्टर के अनुसार, वेटिंग रूम में बने पुरुष और महिला शौचालय हमेशा खुले रहते हैं। यात्रियों को उन्हीं का उपयोग करने के लिए कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed