फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers broke the security wall of Bhanga bridge, traffic started

Pilibhit News: राहगीरों ने तोड़ दी भंगा पुल की सुरक्षा दीवार, आवागमन किया शुरू

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Passengers broke the security wall of Bhanga bridge, traffic started
भदा मोहम्मद गंज के पुल के पास टूटी दीवार । संवाद
अमरिया। भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंस जाने पर यातायात रोकने के लिए बनवाई गई सुरक्षा दीवार राहगीरों ने ध्वस्त कर दी। इसके बाद पुल से आवागमन शुरू कर दिया। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अमरिया क्षेत्र के गांव भंगा मोहम्मदगंज को जाने वाले मार्ग पर बने पुल की एप्रोच रोड बारिश में धंस गई थी। जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग ने पुल से आवाजाही बंद कर वहां बल्लियां लगवा दीं, लेकिन लोगों ने बल्लियां हटाकर निकलना शुरू कर दिया। इस पर लोक निर्माण विभाग ने पुल से होकर यातायात रोकने के लिए दोनों ओर पक्की दीवारें बनवा दीं।
विज्ञापन

दीवारें बनने के बाद एक-दो दिन तक तो पुल से यातायात बंद रहा, लेकिन बुधवार को लोगों ने किनारे से दोनों दीवार तोड़कर दोपहिया वाहनों के निकलने का रास्ता बना लिया। अब पुल से दोपहिया वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। हालांकि एप्रोच रोड की मरम्मत अभी तक शुरू नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर बोर्ड लगाकर दीवारें उठवा दी थीं। जानकारी मिली है कि दीवारोंं को किनारे से तोड़कर लोग दोपहिया वाहन निकाल रहे हैं। इसे दिखवाया जाएगा। अभी एप्रोच रोड की मरम्मत को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। - उदय नरायन, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed