{"_id":"58528cec4f1c1b686f64be63","slug":"passengers-been-buzzing-large","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से गुलजार रहा बड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से गुलजार रहा बड़ी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों से गुलजार रहा बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को बड़ी रेल लाइन की सौगात मिलने से जिलेवासियों में खासी खुशी देखी जा रही है। यही वजह रही कि बड़ी रेल लाइन का प्लेटफार्म ट्रेन संचालन के पहले दिन यात्रियों से पूरे दिन गुलजार रहा। ट्रेनों का संचालन समय से होने से यात्री भी काफी खुश दिखे। वहीं साल भर से हाथ पर हाथ धरे बैठे वैंडरों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। जिले की बहुप्रतिक्षित बड़ी रेल लाइन का रेलमंत्री सुरेश प्रभु व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने बुधवार को शुभारंभ किया था। एक लंबे अंतराल के बाद पूरी हुई मांग को लेकर लोग भी खासे खुश दिख रहे है। करीब साढ़े ग्यारह महीने से धूल धूसरित प्लेटफार्म एक बृहस्पतिवार को चमकता दिखाई दिया। यह प्लेटफार्म सुबह से लेकर देर शाम तक यात्रियों से गुलजार दिखा। प्लेटफार्म की लगभग सीटें यात्रियों से भरी रही। टिकट काउंटर पर भी कई दिनों से नदारद दिख रही यात्रियों की कतारें भी लगी देखी गई। ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय केे भीतर होने से यात्री काफी खुश दिखे। वहीं दूसरे दिन भी तमाम गैर रेलयात्री ब्राडगेज ट्रेन को देखने व उसके साथ सेल्फी लेते देखे गए।
यात्री सुविधाएं रहीं नदारद
रेलवे स्टेशन से बड़ी रेल लाइन के ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर रेल महकमे ने कोई खासी दिलचस्पी नहीं ली। बीजी प्लेटफार्म पर पहले दिन खानपान की सुविधा पूरी तरह नदारद रही। पेयजल के लिए भी लोगों का भटकना पड़ा।
मीटरगेज ट्रेनों तक पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन से मैलानी व शाहजहांपुर के लिए मीटरगेज ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मीटरगेज स्टेशन तक पहुंचने के लिए स्टेशन के पूरब व पश्चिम दिशा मेें पाथ वे बनाए गए हैं, लेकिन एकांत में बने इन पाथ वे की पहचान के लिए कोई संकेत बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इससे ब्राडगेज ट्रेन से आए यात्रियों को मीटरगेज स्टेशन तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पहले दिन पीलीभीत-भोजीपुरा ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सकुशल रहा। अमूमन सभी ट्रेनें निर्धारित समय में ही यहां पहुंची और उन्हें रवाना किया गया। -साजिद मियां,सहायक स्टेशन मास्टर
पीलीभीत व पूरनपुर में शुरू हुई कैशलेस रेलवे टिकट सुविधा
पीलीभीत। रेलयात्रियों को अब स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर कैशलेस टिकट शुरू की गई है। इन दोनों स्टेशनों पर एक-एक स्वाइप मशीन लगाई गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन व पूरनपुर में स्वाइप मशीनें लगा दी गई हैं। उम्मीद है कि अन्य स्टेशनों पर भी स्वाइप मशीनें लगाई जाएगी।