{"_id":"682cc78be4d22a5ffb07092a","slug":"passengers-are-troubled-due-to-non-regular-operation-of-buses-on-local-routes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136243-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बसों का नियमित संचालन न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बसों का नियमित संचालन न होने से यात्री परेशान
Tue, 20 May 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 20 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय मार्गों पर बसों का नियमित संचालन न होने से यात्रियों को परिवहन सेवा का नियमित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं बसों का संचालन न होने से डिपो को भी हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
स्थानीय डिपो से संचालित 120 बसों में सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। स्थानीय मार्गाें पर बसों का संचालन न होने से यहां डग्गामार वाहन चालक हावी है। हाल ही में बीसलपुर मार्ग पर शाम सात बजे रोडवेज बस का संचालन किया गया। छह-सात दिन तक तो संचालन नियमित रहा, फिलहाल पिछले तीन दिनों से संचालन नहीं हो रहा है।
जिससे यहां पहुंचने वाले यात्री असम चौराहे पर पहुंचकर पहले डिपो की बस का घंटों इंतजार करते है, इसके बाद बस न आने पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। इससे उनके समय व रुपयों का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस बस के संचालन को लेकर गंभीर नहीं हैं।