फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers are troubled due to lack of timekeeper and timetable

Pilibhit News: टाइमकीपर और समय सारिणी न होने से यात्री परेशान

Fri, 28 Jun 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of timekeeper and timetable
सनित चौधरी।
पीलीभीत। नौगवां चौराहे पर टाइमकीपर की नियुक्ति करने के साथ निगम ने यहां पर समय सारिणी लगाना भी उचित नहीं समझा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को बसों का समय जानने के लिए काफी समस्या आती है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 112 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें से नौ बसें अनुबंध की हैं। डिपो पर पर्याप्त जगह न होने के कारण अधिकतर बसों का संचालन शहर के नौगावां चौराहे से किया जाता है। इस चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब एक दशक पूर्व एक टाइमकीपर को नियुक्त किया गया था। उसके बैठने का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के कारण उसे वहां से हटा दिया गया। इससे लोगों को समस्या होने लगी। लोग यहां पर संचालित हो रही दुकानों पर दुकानदारों से बसों के समय की जानकारी करने लगे। ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद भी यहां पर न तो किसी कर्मचारी को नियुक्त किया गया है और न ही यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी को लगाया गया। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को बसों के समय का पता नहीं लग पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विधिक का छात्र हूं, रोजाना बरेली आना-जाना रहता है। बस की जानकारी करने में दिक्कत आती है। यहां पर टाइमकीपर की आवश्यकता है।
- शरिक खां
-
बसों का संचालन नौगवां चौराहे से किया जाता है, पर यहां पर परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं देते। ऐसे में दिक्कत आती है।

- सनित चौधरी
-
बसों का संचालन डिपो से ही किया जा रहा है। पूर्व में यहां पर भी एक कर्मचारी रहता था, लेकिन अभी स्टाफ कम है। इस वजह से नौगवां चौराहे पर भी किसी की तैनाती नहीं है। जल्द ही व्यवस्थाएं सही कराई जाएंगी।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

सनित चौधरी।

सनित चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed