फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Park covered with illegal hoardings, bamboo poles, and hanging hoardings on balconies

Pilibhit News: अवैध होर्डिंग से ढका पार्क, बांस बल्ली, छज्जे पर लटक रहे होर्डिंग

Fri, 05 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 05 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Park covered with illegal hoardings, bamboo poles, and hanging hoardings on balconies
पीलीभीत। कमाई के खेल में ठेकेदार ने शहर में मनमाने तरीके से होर्डिंग लटकाए हैं। गैस चौराहे के शहीद दामोदर पार्क का आधा हिस्सा होर्डिंग से ढक दिया गया है। पार्क में बना स्मारक सड़क से नजर ही नहीं आता। बांस-बल्ली और दुकानों के छज्जे पर लटके होर्डिंग हादसे को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में अवैध होर्डिंग का मकड़जाल है। घर और दुकानों के छज्जे पर होर्डिंग टांग दिए गए हैं। पेड़ों के सहारे भी होर्डिंग लटकाए गए हैं। विद्युत निगम के खंभे भी कमाई का जरिया बने हैं। माधोटांडा मार्ग पर आगे बढ़ते ही कई होर्डिंग दुकानों के छज्जे से लटके नजर आते हैंं। गौहनिया चौराहे और ड्रमंड काॅलेज की ओर बढ़ने पर कई होर्डिंग बांस-बल्ली के सहारे लटके दिखते हैं। स्टेडियम मार्ग पर लगे कुछ होर्डिंग एक तरफ झुक गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप नेहरू पार्क के गेट के पास भी मनमाने तरीके से होर्डिंग लगाए गए हैं। यहां भी नियमों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed