फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parents left the village to save their daughter's dignity

Pilibhit News: बेटी की अस्मत बचाने की खातिर मां-बाप ने छोड़ा गांव

Sun, 07 Jan 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Parents left the village to save their daughter's dignity
पीलीभीत/बिलसंडा। घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष को संरक्षण दिया। तीन माह पूर्व नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट में महज एक आरोपी को ही जेल भेजा। जेल से छूटकर आने के बाद आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने पीड़िता के परिवार को धमकाना शुरु कर दिया। अब पीड़िता के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया है। बावजूद इसके पुलिस पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

कस्बे से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि तीन माह पूर्व उसकी बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 10 बजे पड़ोसी युवक चारदीवारी से कूदकर भीतर दाखिल हुआ और बुरी नीयत से बेटी को दबोच लिया था। शोरशराबे पर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया था। कुछ ही देर में युवक के परिजनों ने घर पर हमला बोल दिया। इस मामले की पुलिस ने कई दिन बाद रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं की।
विज्ञापन

शोहदा लगातार युवती एवं उसके परिवार के लोगों को परेशान कर रहा था। पिछले महीने जब पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन करने का पोस्टर टांगा तो एसडीएम कोर्ट से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि दो दिन पहले ही उसके गांव के बंद पड़े मकान से आरोपी ने जेवरात और नगदी समेत सामान चोरी कर लिया, जिसकी आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लगातार आरोपी द्वारा धमकाए जाने से परेशान परिवार ने शुक्रवार को ई-रिक्शा पर सामान लादकर गांव से पलायन कर दिया। मामले की खबर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की और पीड़ित परिवार की तलाश भी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। वह परिवार समेत अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए हैं।

कई मामलों में पहले भी लग चुके हैं बिलसंडा पुलिस पर आरोप
क्षेत्र में अवैध कारोबार पुलिस के संंरक्षण में चल रहे हैं। आरोप है कि पुलिस इसकी एवज में मोटी रकम हर माह ले रही है। इस संबंध में हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पुलिस ने मोटा रुपया लेकर फायरिंग के आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया था।


मामले की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। महिला का पूरा परिवार अपने किसी रिश्तेदार के घर पर है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर पुलिस को घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। - सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed