{"_id":"6aad978f9d38510e100e5d00","slug":"pankaj-preeti-and-nisha-excelled-in-the-debate-on-online-versus-open-markets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169115-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऑनलाइन व खुले बाजार पर तर्क-वितर्क में पंकज, प्रीती, निशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऑनलाइन व खुले बाजार पर तर्क-वितर्क में पंकज, प्रीती, निशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता मौजूद प्रवक्ता और विद्यार्थी-
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑन बाजार और मैनुअल बाजार पर तर्क वितर्क चर्चा और गोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में पंकज राठौर ने पहला, प्रीती ने दूसरा, निशा ने तीसरा स्थान पाया।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद दीक्षित ने ऑनलाइन और खुले बाजार में खरीदारी पर प्रकाश डाला। कहा कि उत्पादक को उपभोक्ता से सीधे जोड़ने को ऑनलाइन बाजार सबसे अच्छा माध्यम है। डॉ. अंकित गुप्ता ने दोनों तरीके से गुण और दोष की जानकारी दी। कहा कि लोकल बाजार पारंपरिक मूल्यों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, वहीं ऑनलाइन बाजार ग्राहकों को विस्तृत विकल्प उपलब्ध कराता है।
प्राचार्य ने कहा कि मानव मूल्यों, सामाजिक व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता के लिए लोकल बाजार अत्यंत आवश्यक है, जो कम पूंजी वाले व्यवसायियों को संबल प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकित ने किया। इस दौरान डॉ. रेखा सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद