फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic spread by assault and air firing, report filed

Pilibhit News: मारपीट और हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panic spread by assault and air firing, report filed
बीसलपुर। गांव परसिया में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर आए उसके ममेरे भाई के साथ मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि वह बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे गांव में महुआ मार्ग पर खड़े थे। साथ में ममेरे भाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखंडी निवासी सुनील कुमार भी थे। इस बीच गांव के ही दो दबंग वहां पहुंचे और पास में खड़े भाई के साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। महेंद्र पाल ने जब मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। फायरिंग होने से आसपास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महेंद्र पाल की तहरीर पर गांव के राजबहादुर और सुमेर लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed