फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic persists despite tiger not being sighted

Pilibhit News: बाघ नहीं दिखने के बावजूद दहशत बरकरार

Sun, 08 Dec 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Panic persists despite tiger not being sighted
गांव मडरिया में बाघ की निगरानी करते वन कर्मी।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। शहर से सटे न्यूरिया क्षेत्र के मडरिया गांव में पांच दिन पूर्व से डेरा जमाए बाघ की शनिवार को कोई चहलकदमी नहीं देखी गई, लेकिन मौजूदगी को लेकर संशय बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ खेतों में ही डेरा जमाए है। हालांकि वन विभाग की दो टीमें बाघ की निगरानी के लिए क्षेत्र में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जंगल से बाहर खेतों में घूम रहा बाघ आबादी के निकट सात सौ मीटर के दायरे में घूमकर दहशत का पर्याय बना हुआ है। गाय को मारने के बाद से बाघ गन्ने के खेतों में ही डेरा जमाए हुए है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की ओर से एक पिंजरा लगाया गया। उसके आसपास दो कैमरे भी लगाए गए हैं और टीम भी निगरानी कर रही है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि शनिवार को बाघ की चहलकदमी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed